अंतिम इंसान को बचाए जाने तक उत्तराखंड में ही रहेंगी सेना: सेना प्रमुख
देहरादून। उत्तराखंड में आई कुदरती तबाही में हजारों लोग मारे गए, हजारों लोग फंसे रहे। सेना की मदद से कई हजार लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अब भी 2500 लोग फंसे हुए हैं। लोगों को बचाते-बचाते सेना के 20 जवानों ने अपने प्राणों की आहूति तक दे दी।
हेलीकॉप्टर हादसे में सेना के 20 जवान शहीद हो गए। उत्तराखंड की तबाही में सेना ने जो कर दिखाया उसे देखकर पूरे देश का सीना गर्व से फूल गया। वहीं सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जब तक इस तबाही में फंसे अंतिम आदमी को निकाल नहीं लिया जाता, सेना वहां राहत और बचाव कार्य में लगी रहेगी।

उन्होंने के सेना के जवानों को शबाशी देते हुए कहा कि सेना का काम सराहनीय है। एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पर्यटन मंत्री चिरंजीवी ने साथ प्रदेश का दौरा किया।
हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस कार्यक्रम में ये लोग भी शामिल हुए। इन्होंने जवानों की हिम्मत का दाद ही। सेना के अतुलनीय साहस को सराहा। सरकार ने हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले सभी 20 जवानों के परिवार को सहायता का भरोसा भी दिया है। वहीं सेना प्रमुख ने सेना के जबांज सिपाहियों ने हिम्मत पूंकी और उन्हें दुगुनी रफ्तार से राहत बचाव कार्य में तत्पर रहने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications