तस्वीरें- विश्व के सबसे विध्वंसक हेलीकॉप्टर
बैंगलोर। वायुसेना की शक्ति उसमें इस्तेमाल होने वाले विमानों और उसके सैनिकों पर निर्भर करती है। ऐसे में कई ऐसे विमानों और हेलीकॉप्टरों की जरूरत पड़ती है जो कि अपनी तेजी और अचूक लक्ष्य से खराब मौसम में भी अपने काम को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें।
विश्व की सबसे शक्तिशाली अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में कई ऐसे हेलीकॉप्टर हैं जो कि युद्ध के समय अपनी सेना को राहत सामग्री तो पहुंचाते ही हैं, साथ ही खुद को राडार से बचाते हुए दुश्मन के ठिकानों पर हमला भी कर सकते हैं। एएच- 64 अपाचे, ब्लैक शार्क ऐसे ही हेलीकॉप्टर हैं।
अभी भारत के उत्तराखंड में आयी तबाही के बाद राहत कार्यों में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। जिन्होने 90, 000 ये भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, जिससे कि विपरीत परिस्थितियों में इनकी उड़ान भरने की क्षमता को आसानी से समझा जा सकता है। इसके अलावा चीनी वायुसेना ने ऐसे हेलीकॉप्टर अपने बेड़े में शामिल किये हैं जो कि हल्के वजन वाले और अचूक निशाना लगाने की क्षमता रखते हैं।
तस्वीरों में देखें विश्व के सबसे विध्वंसक हेलीकॉप्टर-

एएच-64 अपाचे
एएच-64 अपाचे, हेलीकॉप्टर एंटी आर्मर सिस्टम से लैस हैं। जो कि किसी रात और दिन दोनों के अलावा किसी भी मौसम में आक्रमण के लिए तैयार रहता है। इस हेलीकॉप्टर ने गल्फ वार में अपनी उपयोगिता साबित की।

कामोव केए- 50, 'ब्लैक शॉर्क'
इसे इसकी विध्वंसक क्षमता के कारण 'ब्लैक शॉर्क' के नाम से भी जाना जाता है।

एमआई- 28एच हावोक
इसे रूस में 1980 में बनाया गया था। जिसे 'ब्लैक शॉर्क' के नाम से भी जानते हैं। रूस ने पहली बार इसकी सेवाएं 1995 में ली।

यूरोकॉप्टर टाईगर
यह यूरोकॉप्टर द्वारा बनाया गया है। इसे जर्मनी में टाईगर के नाम से भी जानते हैं। इस हेलीकॉप्टर में एमटीयू टरबोमेका रोल्स, और रॉयस एमटीआर- 300, टरबोसाफ्ट इंजन लगे हुए हैं।

एएच-वनजेड वाइपर
यह सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टरों में से एक हैं। इसमें दो इंजन लगे हुए हैं। इसे मल्टीपल टार्गेट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ए129 टी 129
इसका हेलीकॉप्टर का निर्माण अगस्ता कंपनी ने किया था। यह पश्चिमी यूरोप में निर्मित पहला हेलीकॉप्टर हैं।

एएच-1डब्ल्यू सुपरकोबरा
यह दो इंजन वाला अटैक हेलीकॉप्टर हैं। जो कि यूएस आर्मी में मौजूद एएच- 1 कोबरा की तकनीक पर आधारित है।

एएच-2 रूइवाक
दक्षिण अफ्रीका के डेनेल द्वारा निर्मित आक्रमण में इस्तेमाल होने वाला हेलीकॉप्टर हैं। यह एक मशीन की तरह दिखने वाला हेलीकॉप्टर है।

एम आई 24 हिंद
यह कम क्षमता वाला हेलीकॉप्टर हैं। यह रूस की सेना में शामिल होने वाला पहला हेलीकॉप्टर हैं।

जेड- 10 अटैकर हेलीकॉप्टर
इसे चीनी सेना में 2008-09 में शामिल किया गया था। यह हल्का और छोटे आकार का हेलीकॉप्टर है। इसमें बैठने वाले गनर की स्थिति पाइलेट से थोड़ा आगे की तरफ होती है। इसमें लगे कंट्रोलिंग सिस्टम इसे मिसाइल द्वारा निशाना बनाये जाने की सूचना देते हैं, हल्का होने के कारण यह जल्द ही अपनी पोजीशन बदलने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications