उत्तराखंड तबाही: भूखे मर रहें हैं लोग, अधिकारी कर रहे हैं ‘शाही भोज’

देहरादून। उत्तराखंड में तबाही मची है। हजारों की तादात में लोगों की मौत हुई है। जहारों की तादात में लोग अब भी वहां फंसे हुए है। आपदा में फंसे ये लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरस रहे हैं। खाने को अन्न का एक दाना नहीं है। मिट्टी और जंगली फल और घास-फूस खाकर किसी तरह जी रहे है, लेकिन सरकार के सचिवालय में बने आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, के आपदा राहत व सूचना केंद्र के कर्मचारी ‘शाही भोज' का लुत्फ उठा रहे हैं।एसी कमरों में बैठे अधिकारी शहर के नामी रेस्टोरेंटों में आर्डर बुक कर अपनी मर्जी का खाना मंगवा रहे है।

आपदा के बाद घाटी समेत दूसरी जगहों में फंसे लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं, राहत शिविरों में भी दाल-चावल से ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन इससे इन अधिकारियों का क्या लेना-देना। उन्हें तो अपनी मर्जी का करना है।

Uttarakhand government staff enjoyed the royal food after disaster

जहां पूरे उत्तराखंड समेत पूरा देश इस त्रासदी से निपटने और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है वहीं आपदा प्रबंधन के अधिकारी अपने शाही भोजन में जुटे हुए है। इतना ही नहीं शाही भोजन के अलावा ऑफिस में ही मनोरंजन का भी इंतेजाम है। ऑपिस में दो बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन लगाए गए है ताकि समाचार चैनलों के जरिए आपदा अधिकारी पल-पल की जानकारी ले सके। लेकिन समाचार के बयाए इन टीवी पर फिल्में और गाने बज रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+