कांग्रेस ने मार डाला जीवित नेल्सन मंडेला को, दी श्रद्धांजलि
जोहांसबर्ग/अहमदाबाद। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के स्वस्थ्य होने के लिये दुनिया भर में प्रार्थनाएं चल रही हैं, लेकिन गुजरात कांग्रेस ने उन्हें अभी से ही मार डाला। फेसबुक व ट्विटर पर फैली अफवाह को सच मानते हुए गुजारत कांग्रेस के प्रवक्ता ने राज्य के पदाधिकारियों की ओर से शोक भी व्यक्त कर दिया।
बुधवार की शाम अहमदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने एक प्रेसनोट जारी किया, जिसमें मंडेलन के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही लिखा कि उनके निधन पर कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडिया और शंकर सिंह वाघेला ने भी शोक व्यक्त किया है।

जब यह प्रेसनोट अखबारों के दफ्तरों तक पहुंचा तो कांग्रेस की जमकर खिल्ली उड़ी। जिसके बाद कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता ने पार्टी की ओर से गलती को स्वीकारा और माफी मांगी। मजेदार बात यह है कि कुछ वेबसाइटों ने कांग्रेस के शोकसंदेश को प्रकाशित भी कर दिया।
उधर दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के अस्पताल में मंडेला को वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। मंडेला की हालत को देखते हुए राष्ट्रपति जेकब जुमा ने अपने सारी यात्राएं स्थगित कर दी हैं। जुमा ने कल मंडेला के परिवार से भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications