सेना के रिटायर्ड कर्नल ने की पत्नी की वहशियाना हत्या

बताया जाता है कि कर्नल के घर पत्नी उसाश्री के रिश्तेदार आये थे। उन्होने जब कर्नल से उसकी पत्नी के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब न दे सका। जिस पर रिश्तेदारों को शक हुआ।
इस मामले में जब कर्नल से पुलिस ने पूछताछ की तो वह कोई सटीक जवाब न दे सका। आगे की कार्यवाही में जब पुलिस ने नायपल्ली स्थित कर्नल के घर की तलाशी ली तो उन्हें मानव अंगो से भरा एक बॉक्स मिला, इसमें वह हथियार भी मिला। पुलिस के मुताबिक कर्नल परीदा ने ही पत्नी का कत्ल किया। हालांकि पूछताछ में अभी तक हत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चल पाई हैं।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और कर्नल से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications