मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की बहू करती थी ठगी!

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की बहू ने एक ज्‍वैलर को ठगने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अरे... अरे...! चौकिए नहीं वो मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की बहू नहीं बल्कि रोहिणी की रहने वाली शिखा भाटिया है जिसने शीला दीक्षित के बहू के नाम से फोन किया था। जब सारा मामला खुला तब जाकर खेल समझ में आया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुणे के नामी-गिरामी कॉलेज से एमबीए कर चुकी दिल्‍ली की एक महिला को ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस महिला का नाम शिखा भाटिया है। पुलिस ने बताया कि शिखा ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की बहू बनकर लाजपत नगर के एक ज्‍वेलर को फोन किया और फिर बहू की सेक्रेट्री बन जा पहुंची गहने लेने, लेकिन ज्‍वेलर की सूझबूझ से इस ठग महिला का खेल खराब हो गया।

Delhi CM Sheila Dikshit.

पुलिस ने बताया कि शिखा ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बहू बताकर जिंदल ज्वैलर्स को लाखों रुपए के गहने का ऑर्डर दिया। इसके लिए मोना दीक्षित के नाम का तीन लाख का चेक भी ज्वैलर तक भिजवाया। साथ ही खान मार्केट के पास अपने पीए को गहने सौंपने को कहा। इससे दुकान के मालिक को शक हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से इसकी जानकारी ली।

उन्हें हैरत इस बात पर हुई कि ऐसा कोई ऑर्डर दिया ही नहीं गया है। पुलिस को सूचना दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने एक इंस्पेक्टर को गहने लेकर खान मार्केट भेजा। शिखा वहां खुद खड़ी थी। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जांच में चेक भी फर्जी पाया गया। शिखा ने पुलिस को बताया कि उसने मुख्यमंत्री का नाम इसलिए लिया कि इससे किसी को कोई शक नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+