मोदी की राह पर चल रहे हैं राहुल बाबा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की रणनीति सभी पार्टियां यूपी से ही तय करने का मन बना रही है। बीजेपी ने भी इसका आगाज यूपी से किया और अपने नए प्रदेश प्रभारी अमित शाह को यहां रणनीति बनाने के लिए भेज दिया। अमित शाह ने भी यहां मोदी के लिए फिल्डिंग बनाने में जुटे हुए । इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर है।
एक ओर राहुल और दूसरी ओर मोदी के सेनानायक अमित शाह की मौजूदगी से यूपी में आज का दिन काफी गहमागहमी वाला होना तय है। राहुल जहां अमेठी में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे।

साथ ही रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार नहीं मिलने और गेहूं खरीद में आ रही मुश्किलों को जानने की कोशिश करेंगे। वहीं लखनऊ में डेरा जमाए अमित शाह आज पार्टी नेताओं से मुलाकात कर पार्टी की स्थिति को बेहतर बनाने की जुगत करेंगे।
अमित शाह ने साफ कर दिया है कि यूपी में पार्टी की स्थिति तभी मजबूत हो सकती है जब पार्टी के नेता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो कर काम करेंगे।बीजेपी नेता अमित के यूपी दौरे के बाद राहुल का अमेठी दौरा तो यहीं इशारा करता है कि राहुल बाबा मोदी के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications