कोयला घोटाला: सांसद नवीन जिंदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीबीआई ने इस संबंध में नवीन जिंदल और दसारी नारायण के घर और अन्य ठिकानों पर भी रेड मारी। यह ध्यान देने योग्य है कि नवीन जिंदल एक सांसद होने के अलावा एक उद्योगपति भी है और कोयला घोटाले में उनका भी नाम आया है।
पिछले दिनों इस मामले पर विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी थी। जिसके परिणामस्वरूप कानून मंत्री अश्विनी कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पूर्व कानून मंत्री पर कोयला घोटाले की स्टेटस रिपोर्ट बदलवाने आरोप लगा था। इस मामले में केंद्र सरकार पर भी आरोप है कि मंत्रालय ने अपने हितैषियों को लाभ पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications