सरकारी गर्ल्स हॉस्टल के बाथरुम में लगाया सीसीटीवी कैमरे, वार्डन गिरफ्तार
भरतपुर। राजस्थान के मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि एक नये मामले ने तूल पकड़ दिया है। रतनपुर जिले के सरकारी मदद से चलने वाले गर्ल्स होस्टल में लड़कियों के बाथरुम में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात सामने आई है।
सरकार के अनुदान से चलने वाले इस गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने और हॉस्टल के एक हिस्से में अनैतिक काम कराए जाने की बात सामने आई है। भरतपुर के जवाहर नगर के जय सांई नाथ निजी गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूमों में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। गर्ल्स होस्टल के बाथरुम में सीसीटीवी कैमरा लगा होने की खबर पाते ही डीएम ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। डीएम ने देर शाम होस्टल में छापेमारी कर इस बात का खुलासा किया और होस्टल के वार्डन को हिरासत में ले लिया।

छापेमारी के दौरान होस्टल में सात कैमरे लगे मिले। सभी कैमरे घूमने वाले थे। दो कमरे गेट पर, एक रसोई, पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने बाथरूमों में एक-एक कैमरा लगाया हुआ था। हॉस्टल की सीढि़यों और हॉल में भी कैमरे लगे थे। भरतपुर जिला प्रशासन ने हॉस्टल को कब्जे में लेकर लैपटॉप और रिकॉर्ड जब्त किया है। हैरानी की बात थी कि लड़कियों को बाथरुम में लगे सीसीटीवी की जानकारी तक नहीं थी।
वहीं जनवरी में जब होस्टल का सरकारी निरश्रण किया गया था तब वहां कैमरे नहीं लगे थे। वहीं होस्टल की वार्डन ने दलील देते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पुलिस ने वार्डन और होस्टल के संचालक को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं गर्ल्स होस्टल में सीसीटीवी केमरे लगे होने की बात सुनकर लड़कियों के होश उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications