अब बिकनी में नहीं दिखेंगी विश्व सुन्दरियां, मुस्लिम संगठनों ने लगाई रोक
लंदन। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों को इस बार थोड़ी निराशा हो सकती है। सितंबर में इंडोनेशिया में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में लोगों को थोड़ी निराशा होगी। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को चुनने की प्रतियोगिता में दुनिया भर की महिलाएं अपनी खूबसूरती का जलवा तो बिखेरेंगी लेकिन उनके बीच बिकनी राउंड नहीं होगा। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुंदरियां बिकनी नहीं पहनेंगी।
ये फैसला दुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने फैसला किया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने चरमपंथियों के विरोध से बचने के लिए किया है हालांकि इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने इससे इन्कार किया है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजकों का कहना है कि इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कुल 137 सुन्दरियां हिस्सा लेंगी। प्रतिभागी बिकनी राउंड में बिकनी के बजाए एक पीस वाली स्वीमिंग कॉसट्यूम पहन कर प्रतियोगिता में हिस्स लेंगी। मिस वर्ल्ड संगठन की महिला अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने बताया कि बिकनी राउंट को हटाने का फैसला स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद लिया गया है।
मुस्लिम चरमपंथियों ने घोषणा कर रखी है कि इस अनैतिक प्रतियोगिता को देश में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि है यह महिलाओं का शरीर बेचने का शो है। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications