राजनाथ भी नहीं चाहते कि आडवाणी गोवा आये!

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी इस बैठक में शामिल नहीं होगे। वो आज गोवा नहीं पहुंचे। आडवाणी ने अपनी तबियत का हवाला देकर पार्टी से दूरी बना ली है। लेकिन उनके इस कदम के बाद बीजेपी की अंतर्कलह सबके सामने आ गई है।
बीजेपी में आडवाणी के इस कदम के बाद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने ही आडवाणी जी को सलाह दी थी कि अस्वस्थ होने के चलते वह आज की बैठक में हिस्सा नहीं लें। लेकिन कल वह गोवा आ रहे हैं।
वहीं पार्टी उपाध्यक्ष उमा भारती, महासचिव वरुण गांधी, राज्यसभा में बीजेपी के उप नेता रविशंकर प्रसाद, जसवंत सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा भी बीजेपी की बैठक में शामिल नहीं हो रहे है।












Click it and Unblock the Notifications