अखिलेश को करारा झटका, आतंकियों के रिहाई पर हाईकोर्ट की रोक

लखनऊ। यूपी में सपा की सरकार आने के बाद से एक निश्चित अंतराल पर कुछ ऐसा होता आया है जिससे सूबे के मुखिया अखिलेश यादव को झटके लगे हों। इस बार तो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अखिलेश यादव को करारा झटका दिया है और यूपी के विभिन्‍न जेलों में बंद आतंकी गतिविधियों में लिप्‍त मुस्लिम कैदियों को रिहा करने के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आतंकियों के केस वापस लेने के लिये शुरु की गई प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने मामला बड़ी बेंच को रेफर कर दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्‍तर प्रदेश सरकार से इस संबंध में जवाब भी मांगा है। हाईकोर्ट में 5 जून को 6 लोगों ने याचिका दायर कर पूछा था कि किसी आधार पर आरोपी आतंकियों को छोड़ा जा रहा है। हाईकोर्ट ने छोड़े जा रहे सभी आतंकियों की सूची मांगी थी और ये भी पूछा था कि क्या केंद्र सरकार से मुकदमा वापस लेने की अनुमति ली गई।

Akhilesh Yadav

मालूम हो उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इन आतंकियों के खिलाफ केस वापस लेने की पूरी तैयारी कर ली थी जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में खासा हंगामा हुआ था। उल्‍लेखनीय है कि इन आतंकियों की सूची में करीब 1 दर्जन आरोपी ऐसे हैं जिनपर बनारस, फैजाबाद, लखन और वाराणसी की कचहरियों में ब्लास्ट, गोरखपुर ब्लास्ट और बनारस के संकटमोचन मंदिर में हुए धमाके के आरोप हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+