मोदी की वजह से बिगड़ी आडवाणी की तबियत, कांग्रेस ने ली चुटकी

नयी दिल्ली। बीजेपी के कार्यकारिणी की बैठक गोवा में हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली ये बैठक काफी अहम है। पार्टी नई जिम्मेदारियों की घोषणा कर सकती है, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी की इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आडवाणी ने अपनी खराब तबियत का हवाला देते हुए बैठक में शामिल हेने से इंकार कर दिया है। खबर ये भी है कि आडवाणी बैठक में मोदी का नाम उछाले जाने से खुश नहीं हैं।

आडवाणी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए आज तो मीटिंग से दूरी बना ली है, लेकिन माना जा रहा है कि कल वो बैठक में शामिल होंगे। बीजेपी में मोदी को लेकर लगातार बढ़ रहे समर्थन ने आडवाणी को नाराज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी की बैठक से पहले जिस तरह से मोदी का गुणगान हो रहा है, उससे आडवाणी नाराज हैं।

lk advani

उनकी इसी नाराजगी को आज की बैठक में शामिल ना होने की वजह माना जा रहा है। आडवाणी के अलावा बीजेपी फायरब्रांड नेता उमा भारती और वरुण गांधी भी बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे है। उमा भारती ने भी तबितय खराब होने की बात कहकर खुद को कार्यकारिणी की बैठक से दूर कर लिया है।

उधऱ, बैठक में आडवाणी के न आने पर बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने कहा है कि इस मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। नायडू के मुताबिक आडवाणी की सेहत ठीक नहीं है और इसीलिए वो आज गोवा नहीं पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार कमेटी की कमान मोदी के हाथों में दिए जाने के बाद से लालकृष्ण आडवाणी नाराज है।

आडवाणी ने इसपर अपनी असहमति भी दिखाई थी, लेकिन अपनी बात अनसुनी कर दिए जाने के बाद अब उन्होंने प्रचार कमेटी के समानांतर ही एक और कमेटी के गठन का सुझाव देकर हार न मानने के संकेत दिए। वहीं बीजेपी में जारी इस कलंह पर कांग्रेस ने चुटकी लेनी शुरु कर दी है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने आडवाणी के बैठक में शामिल ना होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी के नेता मोदी की वजह से बीमार हो रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+