फरमान: महिलांए ना पहने मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट्स तो नहीं होगा यौन शोषण
बीजिंग। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगातार बढ़ते यौन उत्पीड़न की घटना को रोकने के लिये चीन की राजधानी बीजिंग में एक अजीबो-गरीब फतवा जारी किया गया है। बीजिंग पुलिस ने महिलाओं से कहा है कि वे मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट्स पहनकर बस और सबवे में सफर न करें। यहीं नहीं महिलाओं को ये भी सुझाव दिया गया है कि यौन शोषण से बचने के लिये वो खुद को अखबार या बैग से ढ़क लें जब वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रही हों।
चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग के लोक सुरक्षा ब्यूरो से संबंध यातायात विभाग ने महिलाओं को ये दिशानिर्देश जारी किए हैं। महिलाओं से कहा गया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट्स न पहनें। उन्हें आगाह किया गया है कि छेड़छाड़ की स्थिति में फौरन पुलिस को सूचित करें।

इसके लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट के फ्रंट साइड और बैक साइड पर हेल्प लाइन नंबर भी लिखा गया है। सबसे अलग और चौकाने वाला फरमान ये है कि महिलाओं को हिदायत दी गई है कि वो बसों में उंची सीट पर बैठने के अलावा नीचे की सीटों पर बैठें ताकि कोई चुपके से उनकी तस्वीर ना ले सके।
इस नये गाइडलाइन के मुताबिक अगर कोई महिलाओं को परेशान करता हुआ पाया गया तो उसे 15 दिनों तक हिरासत में रखा जायेगा और साथ ही साथ उसपर भारी जुर्माना भी लगाया जायेगा। मालूम हो कि चीन मे महिलाओं को बसों और मेट्रो में सफर करते समय छेड़छाड़ और यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मोबाइल फोन से महिलओं की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने के बढ़ते मामलों के बाद ये नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके बावजूद चीन में महिलाओं के प्रति पुराना सामाजिक रवैया ही कायम है और सरकारी नौकरियों तथा निजी बिजनेसों में कार्यरत पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में बहुत अधिक अंतर है।












Click it and Unblock the Notifications