महिलाएं बिना दुपट्टा लगाए गईं तो नहीं बनेगा आधार कार्ड
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जहां देश गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आहार के लिए तरस रहा है वहीं सरकार अपनी सबसे महत्वकांक्षी योजना आधार कार्ड का झुनझुना दे रही है। शुरुआती दौर से ही विवादों में रहने वाला सरकार का ये झुनझुना एक बार फिर विवादों के घेरे में है। आधार कार्ड को लेकर इस बार जो नया विवाद सामने आया है वो बड़ा अजीबो-गरीब है। जी हां आप भी जानकर हैरान हो जायेंगे कि आधार कार्ड के लिये फोटो खिचवाने के लिये खास ड्रेस कोड में आने को कहा जा रहा है। ये विवाद तमिलनाडु से शुरु हुआ है जहां कई लोगों को उनके पहनावे को लेकर आधार कार्ड के लिये बिना फोटो लिये ही लौटा दिया गया।
वापस लौटाये जाने के बाद कई महिलाओं ने ट्वीट किया है कि आधार कार्ड बनाने वाले अधिकारियों ने उन्हें महज इसलिए वापस भेज दिया, क्योंकि उन्होंने अपने तन पर दुपट्टा नहीं डाला हुआ था। सबसे अजीब वाक्या तो तब हुआ जब एक महिला को इसलिये वापस भेज दिया क्योंकि उसका दुपट्टा पारदर्शी था। ये अजीबो-गरीब विवाद सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि पुरुषों के साथ भी हुआ। कुछ ऐसे पुरुषों को भी वापस भेज दिया गया जिन्होंने टी-शर्ट और शर्ट नहीं पहनी थी।













Click it and Unblock the Notifications