छतीसगढ़ नक्सली हमला: बस्तर SP सस्पेंड, IG का ट्रांसफर

राज्य सरकार ने भी नक्सली हमले में सुरक्षा चूक को मानते हुए सरकार ने आईजी हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है जबकि बस्तर के एसपी मयंक श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। मयंक श्रीवास्तव को सस्पेंड करनेके साथ ही उनकी जगह पर अजय यादव को बस्तर जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं अरूण देव गौतम को बस्तर क्षेत्र का नया आईजी नियुक्ति किया गया है।
नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं की हत्या के बाद सीएम रमन सिंह पर दबाव बढ़ता जा रहा है। विपक्षी पार्टी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे है। इस घटना के बाद राज्य की सुरक्षा और नक्सली मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 30 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दल के नेताओं के अलावा राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद होंगे। जिसमें बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र में नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल समेत 27 लोगों की हत्या की घटना के बाद उत्पन्न हालात पर चर्चा की जाएंगी।
वहीं विकास यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले जिले के बीजेपी नेताओं को भी नक्सलियों ने को जन अदालत में सजा भोगने का फरामान जारी किया गया है। वहीं रमन सिंह के आश्वासनों का पदार्फाश करने का आह्वान भी किया गया है। नक्सलियों के इस कदम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि इस बैनर में बीजेपी नेताओं के ही नाम हैं, पर कांग्रेसी नेता भी परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications