प्‍यार में पागल दो पाकिस्‍तानी लड़कियों ने ब्रिटेन में किया समलैंगिक विवाह

Pakistani couple tie knot in Britain's first Muslim lesbian marriage.
इस्‍लामाबाद। सही कहा गया है कि प्‍यार की कोई हद नहीं होती और प्‍यार करने वालों को मौत का डर नहीं होता। ऐसा ही कुछ पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में हुआ है। यहां की रहने वाली दो लड़कियों को आपस में प्‍यार हो गया और प्‍यार में पागल इन दोनों मुस्लिम लेस्बियन लड़कियों ने ब्रिटेन में शादी रचाकर इतिहास रच दिया। इतिहास इसलिये क्‍योंकि ये दोनों पहली ऐसी मुस्लिम लड़कियां हैं जिन्‍होंने इस तरह की शादी की हो। शादी के बाद से दोनों समलैंगिक लड़कियों को जान से मारने की धमकी मिल रही है क्‍योंकि पाकिस्‍तान में समलैंगिक विवाह गैरकानूनी है और इसे इस्‍लाम धर्म के खिलाफ माना जाता है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 34 साल की रेहाना कौसर और 29 साल की सोबिया कामर नाम की इन दोनों लड़कियों ने ब्रिटेन के वेस्‍ट यॉर्कशायर में समलैंगिक विवाह रचाने के तुरंत बाद ब्रिटेन से राजनीतिक शरध मांगी है और कहा है कि अगर वो वापस अपने देश पाकिस्‍तान जायेंगी तो उन्‍हें जान से मार दिया जायेगा। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इन दिनों समलैंगिक लड़कियों की शादी में उनके वकील और दो दोस्‍त शरीक हुए थे और इस विवाह के गवाह बने थे।

शादी-शुदा इस समलैंगिक जोड़े ने दुल्‍हन का पारंपरिक सफेद जोड़ा पहना था। ये दोनों लड़कियां पाकिस्‍तान के लाहौर की रहने वाली है और उनका कहना है कि पाकिस्‍तान के कट्टरपंथियों ने उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी है। मालूम हो रेहाना कौसर बिजनेस बिजनेस एंड हेल्‍थ केयर मैनेजमेंट की पढ़ाई करने ब्रिटेन आई थी। रेहाना का कहना है कि हमने जो फैसला लिया है वह बहुत निजी है। रेहाना ने कहा कि हम अपनी निजी जिंदगी में क्‍या करते हैं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। वहीं, सोबिया कामर ने रेहाना को अपनी 'सोल मेट' बताते हुए कहा कि वे एक-दूसरे से बेहद प्‍यार करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+