नक्सलवाद के खिलाफ राजनीतिक दल, जनता एकजुट हों: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Congress leader and cabinet minister Jyotiraditya Madhavrao Scindia
ग्वालियर। केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस आपात घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों को और जनता को एक जुट होकर नक्सल समस्या का मुकाबला करना चाहिए। सिंधिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की हत्या से छत्तीसगढ़, देश और कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस स्थिति का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक दलों को और जनता को एकजुट होना होगा। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाना चाहिए। सिंधिया ने अपने बयान में नक्सली हमले को कायराना करार देते हुए मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को इस आघात को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मालूम हो कि नक्सलियों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर घात लगाकर हमला कर कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल तथा पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत 27 लोगों को मार डाला था और वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री वीसी शुक्ला समेत 32 अन्यों को घायल कर दिया था।

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपी एन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के काफिले पर हुए नक्सली हमले में सुरक्षा खामियां रही हैं, और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच करेगी, ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में शनिवार को हुए नक्सली हमले को देश पर हमला करार देते हुए उन्होंने कहा कि हम हमले में जख्मी हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+