फ्रांस में गे-लेस्बियन की शादी की मंजूरी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह ही फ्रांस के राष्ट्रपति ने समलैंगिक शादियों को मंजूरी देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किया था। इसके साथ ही फ्रांस समलैंगिक शादियों को कानूनी दर्जा देने वाला यूरोप का नौवां और दुनिया का 14वां देश बन गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने समलैंगिक शादी के मंजूरी वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि 'मैने फैसला कर लिया है और अब देश को इस कानून का सम्मान करने की जरुरत है।' हालांकि इस विधेयक के पारित होने से पहले इसका काफी विरोध हुआ।
इस कानून में सिर्फ समलैंगिकों की शादी का प्रावधान ही नहीं है बल्कि इस कानून के तहत जोड़े बच्चे भी गोद ले सकते हैं। मालूम हो कि विपक्षियों की नाराजगी के बावजूद समलैगिंक विवाह को मंजूरी देना फ्रांस की राजनीतिक इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले 1981 में मौत की सजा को खत्म कर देना फ्रांस के समाज सुधार की दिशा में अहम कदम बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications