जयाप्रदा की याचिका पर आजम खां को मिला नोटिस

रामपुर। आखिरकार सांसद जयाप्रदा की मेहनत रंग लायी और उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सपा मंत्री आजम खां को नोटिस जारी कर दिया। आजम खां को यह नोटिस सांसद जयाप्रदा की लाल बत्ती लगी कार का चालान करने के संदर्भ में दी गयी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने आजम खां के अलावा प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव गृह, एआरटीओ रामपुर तथा थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामपुर को भी नोटिस जारी किया है। सभी लोगों को आठ जुलाई तक अपना पक्ष कोर्ट में रखना होगा।

गौरतलब है कि अप्रैल में रामपुर दौरे पर आयी जयाप्रदा की गाड़ी की आरटीओ कोशलेंद्र सिंह ने लाल बत्ती उतार दी और गाड़ी का चलान काट दिया था। जया ने इस मामले की जांच के लिए दिल्ली गैंगरेप के बाद बने महिला सुरक्षा कानून के तहत महिला आयोग, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति से गुहार लगायी थी और याचिका दायर की थी।

जयाप्रदा ने आजम खां पर आरोप लगाया था कि यह सब कुछ उन्ही के इशारे पर किया गया है इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।यही नहीं जयाप्रदा के सारे आरोपों को सही ठहराते हुए सपा के लिए बीता हुआ कल साबित हो चुके नेता अमर सिंह ने भी कहा था कि जो कुछ हुआ आजम खां के कहने पर हुआ है।

साथ ही अमर सिंह ने यह भी कहा था कि "क्या जिस अखिलेश यादव ने कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या में संशय के आधार पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और कैबिनेट मंत्री राजाराम पांडेय द्वारा सुल्तानपुर की डीएम के.धनलक्ष्मी तथा फिल्म अभिनेत्री हेमा मालनी और माधुरी दीक्षित पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त कर दिया, वह जया से अभद्रता कराने वाले अधिकारी और मंत्री आजम खां के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+