लोकसभा चुनाव: देखिये हर महीने कैसे बदल रहा जनता का मूड
नई दिल्ली। यूपीए-2 के चार साल पूरे होने के बाद से लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। ऐसे में कई सर्वेक्षण कंपनियां टीवी चैनलों के साथ मिलकर ओपीनियन पोल यानी सर्वेक्षण करवा रही हैं। हम आपके लिये लाये हैं एक प्लेटफॉर्म जहां आपको सभी ओपीनियन पोल के परिणाम एक जगह देख सकेंगे। इन सर्वेक्षणों पर नजर डालें तो साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे जनता का मूड बदल रहा है।
जब-जब कोई ओपीनियन पोल जारी होगा, उसके परिणाम आप यहां देख सकेंगे। वर्तमान की बात करें तो हम पिछले साल व इस साल करवाये गये पोल के परिणाम लेकर आये हैं। लेकिन अगर यूपीए के ग्राफ की बात करें तो वो नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए ऊपर उठ रहा है।
वर्तमान में यूपीए- कांग्रेस, एनसीपी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, जेके नेशनल कॉन्फ्रेंस, केसल कांग्रेस, रालोद, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, ऑल इंडिय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सीधे तौर पर शामिल हैं। वहीं सपा, बसपा, राजद का बाहरी समर्थन है।
वर्तमान एनडीए- भाजपा, शिवसेना, जद(यू), शिरोमणी अकाली दल, टीआरएस, असोम गण परिषद, एनपीएफ, जनता पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।
अन्य दलों में- एआईएडीएमके, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।
एक नजर ओपीनियन पोल पर-

ओनीनियन पोल
ये सभी ओपीनियन पोल विभिन्न सर्वे कंपनियों द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के परिणाम अनुसार दिये गये हैं।

वर्तमान लोकसभा
यह ग्राफिक आपको वर्तमान लोकसभा सीटों की तस्वीर दिखा रहा है, जिसमें यूपीए के पास 226 और एनडीए के पास 156 सीटें हैं। यूपीए की सरकार सपा, बसपा और राजद के बाहरी समर्थन की वजह से चल रही है।

अप्रैल 2012 का सी-वोटर सर्वे
अप्रैल 2012 में सी-वोटर ने एक टीवी चैनल के साथ यह सर्वेक्षण कराया, जिसमें एनडीए को 184 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया। यानी सरकार भाजपा की।

मई 2013 में एबीपी नील्सन का सर्वे
एबीपी न्यूज के साथ मिलकर नील्सन ने सर्वे कराया, जिसमें कहा गया कि अगर अभी चुनाव हो जायें तो लोकसभा में एनडीए को 206 सीटें मिल सकती हैं, वहीं यूपीए को 136 सीटें।

मई 2013 में सी-वोटर का सर्वे
मई 2013 में सी-वोटर ने एक टीवी चैनल के साथ मिलकर सर्वेक्षण कराया, जिसमें एनडीए को 210 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। सर्वेक्षण के अनुसार अगर अभी चुनाव हो जायें तो यूपीए को करीब 95 सीटों का नुकसान होगा। वहीं एनडीए को नरेंद्र मोदी की वजह से भारी फायदा पहुंचेगा।

द वीक का सर्वे
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका द वीक ने सर्वे कराया, जिसमें नरेंद्र मोदी पीएम पद के सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे। लेकिन सत्ता की कमान यूपीए के हाथ में दिखी।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
अक्टूबर 2013 में सी-वोटर और टाइम्स नाउ द्वारा कराये गये इस सर्वे में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।












Click it and Unblock the Notifications