चुनाव के लिए तैयार भाजपा को मोदी ने बताया जीत का फर्मूला
नयी दिल्ली। बीजेपी की संसदीय बोर्ड के बाद पार्टी ने एलान कर दिया कि वो लोकसभा चुनावों को लिए किसी भी वक्त तैयार है। यूपीए सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए पार्टी प्रवक्ता अंनत कुमार ने बताया कि 9 साल के शासन के बाद भी केन्द्र की सत्तारुढ़ गठबंधन की सरकार जनता का भरोसा नहीं जीत पाई।
वहीं पहली बार पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने वाले नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी पार्टी को जीत के नुश्के बताए। संसदीय बोर्ड की बैठक मनें हिस्सा लेने आए मोदी ने कहा कि पार्टी को आपस में चर्चा कर जनता के बीच जाना चाहिए।
वहीं पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुड़ने की स लाह देते हुए मोदी ने कहा कि युवाओं से जुड़ना पार्टी के लिए फायदेमंद है। वहीं इसे हथियार बनाकर हमें यूपीए सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाना चाहिए।
पार्टी की मीटिंग में ही ये बात तय हो गई कि यूपीए के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को अरुण जेटली और सुषमा स्वराज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं 27 मई से 2 जून तक जेल भरो आंदोलन चलेया जाएगा, जिसकी घोषणा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पहले ही कर दी थी।
बीजेपी ने पीएम पद के मुद्दे पर कास तव्वजों नहीं देते हुए कहा कि उम्मीदवारी पर फैसला सही वक्त पर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह आगामी दो जून को पार्टी के जेल भरो आन्दोलन की अगुवाई करेंगे। राजनाथ केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार तथा कुशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ आगामी 27 मई को शुरू हो रहे पार्टी के जेल भरो आंदोलन की दो जून को अगुवाई करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications