शराब के नशे में बीएसपी नेता की बेटी ने मचाया हंगामा, 2 को किया घायल

 police
देहरादून। जब सत्ता के नशे के साथ-साथ शराब का नशा मिल जाए तो क्या आलम होता है इसका एक नजारा देहरादून के पुलिस थाने में देखने को मिला। यहां बीएसपी के पूर्व सांसद की बेटी ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बीएसपी के प्रत्याशी हाजी शाहिद अखलाक की बेटी ने अपनी सहेलि‍यों के साथ मिलकर शराब के नशे में खूब हंगामा किया। बीसपी सांसद की बेटी ने पहले अपनी सहेलियों के साथ मिलकर शराब पी और फिर शराब के नशे में अपनी कार से दो लड़कों की स्‍कूटर को ठोंक दि‍या।

जब मामला बढ़ा तो पुलिस उन्हें अपने साथ थाने लेकर गई। लेकिन उनका उपद्रव रुकने वाला कहां था। थाने में पुलिस वालों पर अपने नेता पिता का धौंस दिखाते हुए लड़कियों ने वहां भी खूब हंगामा किया। पुलि‍स ने सभी लड़कि‍यों की मेडि‍कल जांच कराई। सभी में जांच रिपोर्ट के मुताबिक अल्‍कोहल की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई। पुलिस ने सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गि‍रफ्तार कर लि‍या। बाद में लड़कि‍यों को जमानत पर छोड़ दिया गया। बीएसपी सासंद रह चुके हाजी शाहि‍द अखलाख की बेटी देहरादून में इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है।

अपनी छह सहेलि‍यों के साथ वो अपनी कार से पिकनिक मनाने निकली थी। वहां उन्होने जमकर शराब पी। शाम को लौटते वक्त नशे में धुत लड़कियों ने सामने से आ रहे दो स्कूटर सवार लोगों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित युवकों ने पूर्व सांसद की बेटी पर आरोप लागते हुए पुलिस को बताया कि टक्कर मारने के बाद लड़कियों ने कार रोककर उनकी मदद करने के बजाए उन्हें जमकर गालि‍यां ली और वहां से फरार हो गई। उन्हें भागता देख आसपास के लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और उन्हें रोक कर पुलिस थाने ले गए। फिलहाल लड़कियों को जमा नत पर छोड़ दिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ एक्सीडेंट और नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+