Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनिया ने मनमोहन पर कोई दबाव नहीं डाला: कांग्रेस

Sonia gandhi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव व मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष जनार्दन द्विवेदी का कहना है कि इस तरह की बातें सही नही हैं कि सोनिया गांधी ने रेलमंत्री और कानून मंत्री को बर्खास्‍त करने के लिए मनमोहन सिंह पर दबाव बनाया है। सच तो यह है कि यह एक साझा फैसला था। गौरतलब है कि मीडिया में पहले यह खबरें आ रही थी कि मनमोहन‍ सिंह और सोनिया कोयला घोटाले में सीबीआई की स्‍टेटस रिपोर्ट में बदलाव करने वाले कानून मंत्री और रेलवे घूसकांड में आरोपित पवन बंसल को हटाने पर एकमत नहीं थे लेकिन पार्टी ने इन बातों को गलत बताया है। द्विवदी का कहना है कि इस पर पार्टी आलाकमान और मनमोहन सिंह में कोई मतभेद नहीं है।

इन बातों को और बल तब मिला जब कांग्रेस आलाकमान खुद प्रधानमंत्री से मिलने उनके आवास पर गया और इसके बाद दोनों मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया गया। मंत्रियों की बर्खास्‍तगी के पीछे कारण बताये जाते हैं कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि लोकसभा चुनाव 2014 के पहले उनकी पार्टी में कोई दागी मंत्री हो, वहीं प्रधानमंत्री ने कानून मंत्री अश्विनी कुमार और पवन बंसल को बचाने की पूरी कोशिश की थी। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि पीएम और सोनिया गांधी में मतभेद हो गये हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि इन्‍हीं मंत्रियों के इस्‍तीफे की मांग के कारण संसद सत्र भी नहीं चल सका, विपक्ष का कहना था कि हम संसद तब तक नहीं चलने देंगे जब तक पवन बंसल और आश्विनी कुमार इस्‍तीफा नहीं दे देते। विपक्ष प्रधानमंत्री के इस्‍तीफे की भी मांग कर रहा है और सरकार से यह भी जानना चाह रहा है कि आखिर कानून मंत्री ने किसको बचाने के लिए सीबीआई रिपोर्ट में परिवर्तन करवाये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+