मनालीः ब्यास नदी में गिरी बस, 35 लोगों की मौत

बस हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए, लेकिन नदी की तेज धार के आगे कोई कुछ कर नहीं सका। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, बस नियंत्रण से बाहर हो जाने के कारण ही नदी में गिरी थी, लेकिन बस के ड्राइवर ने जैसे ही देखा कि बस उसके नियंत्रण से बाहर हो गई है, उसने बस से छलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी बस पलट कर नदी में समा गई थी और बस के पहिए ही नजर आ रहे थे। कुल्लू के उपायुक्त शरब नेगी ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस पानी में फंसी हुई है और बचाव कार्य जारी है।
नदी से अब तक 32 शव निकाले गए हैं. घायलों को कुल्लू के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। राज्य सरकार ने तत्काल सहायता राशि के तौर पर प्रत्येक मृतक के परिजन को 15,000 रुपये तथा घायलों को 5,000 रुपये देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications