चुनावी रैली के दौरान पाक के पूर्व पीएम गिलानी का बेटा अगवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली के दौरान दर्जनों की संख्या में बंदूकधारी आये और हवाई फायरिंग करते हुए अली हैदर गिलानी को अगवा कर फरार हो गये। इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही किसी संगठन ने इस किडनैपिंग की जिम्मेदारी ली है।
वहीं पूरे पाकिस्तान में अर्लट घोषित कर दिया गया है और पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं। पुलिस आपसी रंजिश के भी बिन्दू को खंगाल रही है। मालूम हो कि पकिस्तान में चुनावी हलचल जोरो पर है। अभी कुछ दिन पूर्व रैली के दौरान पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान सरकार में नेता विपक्ष इमरान खान जख्मी हो गये थे। वो अस्पताल में हैं और हाफ कोमा में है।












Click it and Unblock the Notifications