घायल पाक नागरिक के परिवार वाले भारत आये

सनाउल्लाह के रिश्तेदारों को 15 दिन का वीजा मिला है। आज उन्हें वाघा-अट्टारी बार्डर पर पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों ने रिसीव किया। सनाउल्लाह के रिश्तेदारों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार छोड़ दे जिससे कि हम उसे वापस पाकिस्तान ले जा सकें।
सनाउल्लाह इस समय चंडीगढ़ के एक अस्पताल पीजीआईएमईआर में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है। अभी जल्द ही पाक उच्चायुक्त सलमान बशीर ने भी उसे देखा और साथ ही दोनों देशों से अपील की है कि मामले को बहुत ज्यादा तूल न दिया जाय।
सनाउल्लाह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। वह भारत में 1999 से सजा काट रहा है। 52 वर्षीय सनाउल्लाह पर जम्मू की बलवल जेल में हमला हुआ था, जिसके बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था लेकिन बाद में उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भेज दिया गया। डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालात अब भी नाजुक है।












Click it and Unblock the Notifications