कर्नाटक में मतदान: शादी करते ही वोट देने पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन

बेंगलुरू। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी या नहीं, इस बात का फैसला धड़ाधड़ ईवीएम मशीनों में बंद हुए। दिन भर में 65 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण हुआ। यहां कुल मतदाताओं की संख्‍या 4.36 करोड़ थी। अभी तक एक्जिट पोल के परिणाम यही कह रहे हैं कि भाजपा का पत्‍ता साफ होने जा रहा है। हालांकि कर्नाटक के इतिहास में आज तक कोई भी पार्टी लगातार दो बार शासन नहीं कर पायी है। यहां हमेशा से अदला-बदली होती रही है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्‍सा‍ह दिखाई दिया। फिर चाहे हुबली हो या चिकमंगलूर या फिर बैंगलोर-मैंगलोर हर जगह मतदान केंद्रों पर अच्‍छी संख्‍या में लोग दिखाई दे रहे हैं। कहीं श्रवण कुमार जैसे लोग अपने मां-बाप को गोद में लेकर आ रहे हैं, तो कहीं कंधे पर बिठा कर। हुबली में तो एक जोड़ा निकाह के तुरंत बाद ही वोट डालने चल पड़ा।

हुबली में निकाह के तुरंत बाद जब वोट डालने निकले, तो लोगों के लिये मिसाल बनने के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र भी बन गये। खैर ऐसा होना भी चाहिये, क्‍योंकि आम तौर पर देखा है कि अगर घर में शादी ब्‍याह चल रहा होता है तो लोग वोट डालने नहीं जाते। कई जगह विकलांग भी किसी तरह सहारा लेकर वोट डालने पहुंचे। उनके लिये पोलिंग बूथ पर विशेष व्‍यवस्‍था की गई है।

अब बात करते हैं आंकड़ों की। रविवार को हो रहे 14वें विधानसभा चुनाव में अपराह्न दो बजे तक लगभग 40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कम मतदान के लिए बदनाम कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में दोपहर दो बजे तक सिर्फ 30 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि बाकी शहरों में उत्‍साह दिखाई दिया। पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और अपराह्न दो बजे तक 40 फीसदी मतदाताओं ने अपना मत दिया।

पढ़ें- एक्जिट पोल रिपोर्ट

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कर्नाटक के कुछ गांवों में लोगों ने पीने के पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोधस्वरूप मत नहीं दिया। पूरे राज्य में मौसम काफी गर्म है, इसके बावजूद सुबह मतदान काफी तेजी के साथ शुरू हुआ। मतों की गिनती आठ मई को होगी।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को एक घंटा जल्दी, सुबह सात बजे से शुरू करने के निर्णय के साथ ही अनेक मतदान केंद्रों पर लोगों को सैकड़ों की संख्या में मतदान के लिए लाइन लगाए देखा गया।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

मतदान शुरू होने के चार घंटे बाद भी सिर्फ 15 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पूरे राज्य में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय एक घंटा बढ़ाकर शाम छह बजे तक कर दिया है।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 223 क्षेत्रों में मतदान करवाया जा रहा है। मैसूर जिले के पेरियापटना विधानसभा क्षेत्र के सत्तारूढ़ भाजपा विधायक सन्नामोगे गौड़ा का देहांत हो जाने के कारण इस क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया है। इस विधानसभा सीट पर अब 28 मई को मतदान होगा।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

मतदान शुरू होने के करीब एक घंटा बाद एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "पूरे राज्य में सभी 223 विधानसभा सीटों पर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान धीमा रहा और जल्द ही इसमें तेजी आ गई।"

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

राज्य के 223 विधानसभा सीटों के लिए 52,034 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 10,103 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील तथा 14,209 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

मतदान के लिए राज्य एवं केंद्र के लगभग 2,53,000 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मतदान के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र के बाहर 48,182 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है तथा 1,00,000 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मतदान केंद्र के चारों ओर तैनात किया गया है।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

राज्य की 6 करोड़, 11 लाख और 30 हजार की कुल आबादी में 4 करोड़ और 36 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिसमें 2 करोड़, 22 लाख और 20 हजार पुरुष मतदाता तथा 2 करोड़, 13 लाख और 50 हजार महिला मतदाता हैं। राज्य में 18 से 22 आयुवर्ग के पहली बार बने मतदाताओं की संख्या 35.5 लाख है। राज्य की राजधानी बेंगलुरू सर्वाधिक मतदाताओं (70.3 लाख) वाला क्षेत्र है, इसलिए यहां सर्वाधिक (28) विधानसभा क्षेत्र हैं।

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

पोलिंग स्‍टेशन से तस्‍वीरें

बेंगलुरू में योग्य मतदाताओं में इस वर्ष 5,34,548 नए मतदाता हैं, क्योंकि इन्होंने जनवरी के बाद चुनाव के लिए अपने नाम का पंजीकरण करवाया है। अधिकारी ने बताया, "हमने 2,000 उड़ान दस्तों का गठन किया है। प्रत्येक दस्ते में पांच सदस्य हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दस्ते में एक फोटोग्राफर और एक वीडियोग्राफर को रखा गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+