आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपत्ति ने की पूर्व सीबीआई निदेशक की गवाही की मांग

aarushi
गाजियाबाद। आरुषि-हेमराज ह्त्याकांड मामले में सीबीआई ने आरुषि के पति राजेश तलवार को आरोपी बताया वहीं उसकी मां नूपुर तलवार को राजेश तलवार की मदद करने का की वजह से सहरोपी बनाया है। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि आरुषि और हेमराज की ह्त्या दोनों को आपत्तजिनक स्थिति में देखने के बाद राजेश तलवार ने की।

वहीं इस मामले में फंसने के बाद राजेश और नूपुर तलवार ने विशेष सीबीआई अदालत का दरवाजा खटखटाकर सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक अरूण कुमार की गवाही दर्ज करने की मांग की। अरूण कुमार की जांच में दावा किया गया था कि तलवार दंपति की बेटी आरूषि और उनके नौकर हेमराज की उनके नौकरों ने हत्या की थी।

तलवार के वकील ने विशेष न्यायाधीश श्याम लाल के समक्ष आवेदन दिया और उनसे कुमार को अदालत में गवाह के तौर पर तलब करने का अनुरोध किया। अरूण कुमार ने जून 2008 से अप्रैल 2009 तक इस मामले की जांच की थी और तलवार परिवार के तीन नौकरों और उनके मित्रों को गिरफ्तार किया था। हलांकि कोर्ट में उनकी जांच पर सवाल उठने के बाद मामले की सही जांच के लिए नयी टीम का गठन किया गया था। नोयडा के सेक्टर-25 में आरूषि 16 मई 2008 को अपने बेडरुम में मृत पाई गई थी। उसका गला रेता हुआ था। अगले दिन हेमराज का शव भी घर की छत से बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+