इलाज के लिए सरबजीत को विदेश भेजने की तैयारी, पाक सरकार ने बनाई पैनल

लाहौर। जेल में जानलेवा हमले का शिकार बना भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के बचने की उम्मीद कम है। जिन्ना अस्पताल के डॉक्टरों ने सरबजीत के की हालत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है। उसकी देखभाल करने भारत से आया उसके परिवार के सदस्यों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिवार की इच्छा है कि सरबजीत को इलाज के लिए भारत ले जाया जाए।

वहीं सरबजीत की गंभीर हालत को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने विशेषज्ञों का एक पैनल गठित की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान सरकार सरबजीत के बेहतर इलाज के लिए विदेश भेजने की तैयारी कर रहा है।

sarabjit singh

पाक सरकार ने इसके लिए एक 4 सदस्यों की पैनल का गठन किया है जो इस बात पर भी विचार करेगा कि सरबजीत को इलाज के लिए विदेश ले जाए जाने की जरूरत है या नहीं। वहीं भारत सरकार ने कहा है कि सरबजीत को स्वदेश लाने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने रविवार को कहा कि मानवीयता के आधार पर प्रयास किया जाएगा।

वहीं सरकार इस मामले में पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से भी संपर्क में है। पाकिस्तान में अपने भाई की देखभाल के लिए भारत से गई सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। देश में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने विदेश मंत्रालय तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सम्मन जारी कर सरबजीत सिंह के उपचार में मदद करने को कहा। जबकि विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार पर सरबजीत की सुरक्षा सुनिश्चित कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+