धमाके का बदला लेने के लिए सरबजीत पर किया हमला: रिपोर्ट
नयी
दिल्ली। पाकिस्तान के जेल में कैद भारतीय कैदी सरबजीत की कोट लखपत जेल में हमला मामले में दो कैदियों की पहचान कर ली गई है। सरबजीत पर हमला उसकी जान लेने की नीयत से किया गया था। ये खुलासा सरबजीत पर हमले करने वाले आरोपी ने जांच एजेंसी से पूछताछ में बताया। जेल डीआईजी की ओर से तैयार प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक जेल में सरबजीत पर आमिर आफताब और मुदस्सर ने हमला किया था। id="toptextpromo">हमले
के आरोपी दोनों की कैदी सरबजीत से काफी नफरत करते थे और पाकिस्तान में 1990 में हुए बम धमाकों के लिए उसे दोषी मानते थे। इसी का बदला लेने के लिए इन दोनों ने जल में सरबजीत पर हला किया। दोनों ने हमले के लिए जेल में ही ईट पत्य़र इक्ट्ठा किए और जेल में घी के टीन से ब्लेड तैयार किया और तेज धार चम्मचों को हमले के लिए चाकू की तरह इस्तेमाल किया। इसी से सरबजीत पर हमला कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हमला
इतना जोरदार था कि सरबजीक के सिर पर गहरी चोट आई है वहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें लाहौर के जिन्ना अस्पताल में वेटिंलेटर पर रखा गया है। जेल डीआईजी की ये रिपोर्ट पंजाब प्रांत के गृह विभाग को सौंप दी गई है।











Click it and Unblock the Notifications