ढाका में आठ मंजिला इमारत ढ़ही, 70 मरे, 600 घायल

एक स्थानीय निवासी सोहेल राणा ने बांग्लादेशी अखबार 'डेली स्टार' को बताया कि इमारत के मलबे से मदद के लिए लोगों की चीख आ रही थीं। सोहेल ने कई घायलों को एक खिड़की के रास्ते से बाहर निकलने में मदद की। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री एएफएम रुहल हक ने दुर्घटना में 70 लोगों के मारे जाने और 600 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों के अब भी मलबे में दबे होने का अनुमान है। राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना और विपक्षी पार्टी की नेता खालिदा जिया ने दुर्घटना पर शोक जताया है। (आईएएनएस )












Click it and Unblock the Notifications