पं. बंगाल पुलिस ने उड़ाई कानून की धज्जियां, अस्पताल में SFI नेता को बेड़ियों में जकड़ा

kolkata police
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस इन दिनों खिसियायी हुई है। छात्र नेता की मौत के प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के बाद से ही बंगाल पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। पं. बंगाल पुलिस ने गुस्से में न्यायिक हिरासत में चल रहे एसएफआई के एक छात्र नेता को एक सरकारी अस्पताल में उसके बिस्तर पर जंजीर से बांधा दिया है। पुलिस ने अस्पताल में इलाज करा रहे एक छात्र को बेड़ियों से जकड़ रखा है।

बंगाल पुलिस ने फर्स्ट ईयर के छात्र संतोष साहनी को सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस और वामदल के समर्थकों के बीच झड़प के बाद 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। झड़प के बाद न्यायिक हिरासत के दौरान संतोष बीमार पड़ गया और उसे सिलीगुड़ी के पास उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बंगाल पुलिस इतनी सख्त है कि उसने अस्पताल में भी संतोष को बेड़ियों से जकड़ रखा है। जब मीडिया तक इस बात की खबर पहुंची तो पुलिस की इस करतूत पर उसकी काफी किरकिरी हुई। बंगाल पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए सारा मामला जेल अधिकारियों पर डाल दिया। पुलिस आयुक्त अनंत कुमार ने बताया कि वह न्यायिक हिरासत में है इसलिए इसका जवाब जेल अधिकारियों को देना है।

पुलिस का इससे कोई लेना देना नहीं है। देश के कानून के मुताबिक विचाराधीन कैदियों को ना तो बेड़ियों में जकड़ा जा सकता है और ना ही उन्हें हथकड़ियां लगाई जा सकती है। लेकिन बंगाल पुलिस को कानून का कोई खौफ नहीं है। छात्र नेता की जंजीर से जकड़ी फोटो मीडिया द्वारा दिखाए जाने के बाद से ममता सरकार की चारों ओर से आलोचना हो रही है। इस मुद्दे पर विपक्षियों ने भी सरकार को घेरना शुरु कर दिया है।

पुलिस का इससे कोई लेना देना नहीं है। माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य दिन में साहनी से मिलने गए और उन्हें बिस्तर पर जंजीर से बंधा पाया।ममोर्चा प्रमुख बिमान बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का दावा है कि यह मानवीय चेहरे वाली सरकार है। लेकिन बंगाल में मानवाधिकारों की स्थिति आपातकाल के दिनों से भी बदतर है पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि घटना निंदनीय है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मानवाधिकार कार्यकर्ता सुजातो भदो ने कहा कि यह मानवाधिकारों का बड़ा उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+