भूंकप से भारी तबाही, ईरान में 50 लोगों की मौत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीब्रता 7.8 रिक्टर स्केल मापी गई है और इसका एपी सेंटर ईरान बताया जा रहा है।
सबसे दर्दनाक खबर यह आ रही है कि ईरान में भूकंप से 50 लोगों की मौत हो गई है और 100 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भूकंप ने ईरान में भारी तबाही मचाई है। हालांकि न्यूक्लियर प्लांट में किसी भी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है।

इधर भारत की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार अपराह्न् भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र ईरान-पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित था, जहां इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई।
भारतीय भूगर्भ विज्ञान विभाग के भूकंप विभाग के अध्यक्ष वी. दत्तात्रेय ने कहा, "भूकंप का केंद्र ईरान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई।" एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार भूकंप अपराह्न् 4.14 बजे धरती से 33 किलोमीटर की गहराई से उठा।
कुछ सेकेंड तक आए भूकंप के तेज झटकों ने कई जगहों पर लोगों को डरा दिया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोग अपने-अपने कार्यालयों और घरों से बाहर निकल आए।












Click it and Unblock the Notifications