मोदी के नाम में बीजेपी में फूट, सिंह, सिन्हा और चौहान मोदी के विरोध में

नयी दिल्ली। बीजेपी ने 2014 के लिए अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी नहीं की है लेकिन सिर्फ कयासों के दम पर एनडीए में जबर्दस्त खींचतान मची हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी को ये बता दिया कि वो नरेंद्र मोदी के लिए बिलकुल तैयार नहीं है। और इसके बाद बिहार बीजेपी ने जेडीयू के साथ नाता तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मोदी के नाम पर बीजेपी और जेडीयू में दरार कम होती नजर नहीं आ रही है।

वहीं अब जेडीयू के साथ-साथ बीजेपी के अंदरखाने से भी मोदी के विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। नरेंद्र मोदी के नाम पर बीजेपी के अंदर भी तनातनी दिख रही है। यशवंत सिन्हा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र मोदी की जगह लालकृष्ण आडवाणी को सबसे काबिल नेता बता रहे हैं।

बीजेपी के नेकता भी अब मोदी के विरोध में अपना स्वर ऊंचा करने लगे है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , यशवंत सिन्हा और जसवंत सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने मोदी को नकारते हुए आडवाणी को इस पद के लिए सबसे उचित नेता बताया है। मोदी के विरोधी नेताओं ने आडवाणी की वकालत करते हुए कहा है कि आडवाणी बीजेपी के सबसे बड़े कद के नेता हैं।

अगर वह पार्टी और सरकार का नेतृत्व करने के लिए उपलब्ध हैं तो सभी अटकलों को विराम देना चाहिए। इधर एनडीए के शिवसेना और अकाली ने भी आडवाणी के नाम का समर्थन किया है। संघ के मुखपत्र पांचजन्य में भी आडवाणी शिखर पुरुष बताया गया है। जानकारो की माने तो जेडीयू नेता नीतीश कुमार के मोदी के विरोध करने के बाद से ही पार्टी में उनके खिलाफ विरोध खुलकर सामने आया है। नीतीश ने दो टूक शब्दों में मोदी के पीएम पद की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए कहा कि वो किसी भी कीमत पर मोदी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+