दिल्ली विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे केजरीवाल

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे का साथ छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार के खिलाफ पहले से मोर्चा खोल चुके अरविंद ने मीडिया और लोगों का ध्यान पहले से अपनी ओर खींच रखा है। दिल्ली विधानसभा की हर सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उतारेंगी। खबर ये भी है कि पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

हालांकि पार्टी ने अभी यह घोषणा ने की कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि उम्मीदवार का नाम पार्टी जनता के सुझाव के आधार पर तय करेगी। इसी के आधार पर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी। पार्टी इस क्रम के तहत 5 मई को चयन किए गए पहले पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने संवाददाता से बात करते हुए बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया है। केवल उन्हीं लोगों को पार्टी टिकट देगी, जिनका पुलिस रिकॉर्ड साफ-सुथरा हो और समाज के लोग भी उनकी इमानदारी की गवाही दें।

इसके अलावा पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच लोगों की एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है, जो उम्मीदवार के लिए सामने आने वालों की खूबियों व खामियों की बारीकी से जांच के बाद ही टिकट देने और न देने का फैसला करेगी। सिसोदिया ने बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों की जांच-परख का नया तरीका अपनाया है। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता रिक्शे में बैठकर लोगों से उसके व्यवहार व चरित्र के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस व भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ये पार्टियां उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में ही भ्रष्टाचार को अपनाती हैं। टिकट देने के नाम पर लाखों रुपये उम्मीदवारों से लेती हैं। इस कारण जीतने के बाद प्रत्याशी प्राथमिकता अपने पैसे की भरपाई को देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+