कोयला घोटाला: अब सरकार पर लगे सीबीआई रिपोर्ट बदलवाने के आरोप

Coal Scam
नई दिल्‍ली। कोयला घोटाले को छिपाने का प्रयास कर रही संप्रग पर अब आरोप लग रहे हैं कि सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गयी कोयला आवंटन घोटाले की स्‍टेटस रिपोर्ट को पीएमओ के अधिकारियों और कानून मंत्री के दबाव में बदला गया है। इस पर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस का कहना है कि रिपोर्ट के सुप्रीम कोर्ट को सौंपने से पहले कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने समन देकर सीबीआई डायरेक्‍टर रंजित सिंहा को बुलाया था, जिसके बाद कानून मंत्रालय के अधिकारियों और सीबीआई अधिकारियों की बैठक में रिपोर्ट को बदलने का दबाव डाला गया था।

इस पर बैठक में शामिल एक स‍ीबीआई अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट न बदलने के लिए जितनी आपत्ति की जा सकती थी हमने की लेकिन फिर भी कुछ बदलाव कर ही दिये गये। वहीं इस पर कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं किया है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से शपथ पत्र जारी करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस आर. एम लोढ़ा, जे चेमलेश्‍वर और मदान बी लोकोर ने सीबीआई निदेशक को शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है जिसमें पूछा गया है कि क्‍या स्‍टेटस रिपोर्ट बदलने के लिए वाकई कोई राजनीतिक दबाव था।

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट आठ मार्च को सुप्रीमकोर्ट को सौंपी थी जिसमें बताया गया है कि कोयला ब्‍लॉक आवंटन में किसी भी तरह की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया है और अनियमितताएं बरती गई हैं, आवंटन में अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी नेता अरूण जेटली ने कहा है कि सीबीआई पर राजनीतिक दबाव होता है। जिससे कि स्‍वतंत्र रूप से काम करना मुश्किल हो जाता है अत: इस मामले की जांच एसआईटी से करवाई जानी चाहिए। वहीं लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने कानून मंत्री का इस्‍तीफा मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+