डीएसपी हत्याकांड- राजा भैया से होगी पूछताछ, सीबीआई ने भेजा समन
पिछले कई दिनों ने गांव में ही अंडा जमाए सीबीआई की टीम ने इस बीच शहीद डीएसपी का रिवॉल्वर और बेल्ट भी बरामद कर लिया है। गांव के लोगों से पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम अब राजा भैया से पूछताछ करने का मन बना रही है। इसलिए ऐजेंसी ने उन्हें नोटिस भेजकर पेश होने का आदेश दिया है। सीबीआइ द्वारा राजा भैया को भेजे गए नोटिस में कहा है कि टीम उनसे जबाव-तलब करना चाहती है। इसके लिए उन्हें एक हफ्ते का वक्त मुहैया कराया गया है। एक हफ्ते में अदंर वो कैंप कार्यालय में पहुंचे।
सीबीआई की नोटिस के बाद अब कभी भी राजा भैया से पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले उनके करीबी अक्षय प्रताप सिंह, विधायक विनोद सरोज कुंड के चेयरमैन गुलशन यादव, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव और ड्राइवर रोहित सिंह से सीबीआइ पूछताछ कर चुकी है। गौरतलब है कि पिछले महिने की 2 तारिख को कुंडा के सीओ जियाउल हक, प्रदान नन्हें यादव और उसके छोटे भाई सुरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। शहीद सीओ की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर
लगाया था। जिसके बाद लोगों के विरोध को देखते हुए अखिलेश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। तकरीबन एक महिने से कुंडा के कैंप कार्यालय में सीबीआई की टीम मामले की जांच कर रही है। हत्याकांड से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। अब सीबीआई ने राजा भैया को भी जबाव-तलब किया है। वहीं सीबीआई की टीम ने साफ किया है कि उन्होंने इस मामले में अभी किसी को क्लीनचिट नहीं दिया है। समाचार पत्रों में राजा भैया को क्लीन चिट देने संबंधी समाचार आने के बाद सीबीआइ ने अपनी वेबसाइट पर इस मामले में स्पष्टीकरण दिया।













Click it and Unblock the Notifications