कुंडा डीएसपी हत्या मामले में राजा भैया को मिली क्लीन चिट

 raja bhaiya
लखनऊ। कुंडा के शहीद डीएसपी जियाउल हक की हत्या का मामला धीरे-धीरे सुलझता नजर आ रहा है। शहीद डीएसपी की पत्नी ने अपने पति की मौत का आरोप यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर लगाया था। आरोप के बाद राजा भैया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे लिया था। डीएसपी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने अपनी प्रारंभिक निष्कर्ष में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को क्लीन चिट दे दी है।

सीबीआई के मुताबिक डीएसपी हत्या मामले में राजा भैया के हाथ होने के संकेत नहीं मिले हैं। सीबीआई ने कहा है कि हक की मौत में गांव के प्रधान नन्हे यादव की हत्या से गुस्साई भीड़ का हाथ होने का अंदेशा है। एजेंसी का कहना है कि उसके ये प्रारंभिक निष्कर्ष गवाहों के बयानों पर आधारित हैं। सीबीआई ने जहां राजा भैया को क्लीन चिट देकर उन्हें राहत दी है वहीं डीएसपी की हत्या का आरोप भीड़ पर लगाया है। सीबीआई के मुताबिक बलीपुर गांव के प्रधान की हत्या से गुस्साई भीड़ ने हक पर हमला किया और उन्हीं में से किसी ने उनकी हत्या कर दी। सूत्रों की माने तो सीबीआई की जांच में अभी तक डीएसपी की हत्या में राजा भैया के शामिल होने के संदर्भ में कोई सुबूत नहीं मिला है लेकिन इस स्टेज पर अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

गौरतलब है कि डीएसपी की हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने डीएसपी की बेल्ट समेत कई अहम चीजें बरामद कर ली है। जांच टीम मामले को सुलझाने के लिए हरसंभव सुबूत और सुराग की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच से हक की हत्या का मामला कुछ हद तक स्पष्ट हो रहा है लेकिन किसी आखिरी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले प्रधान नन्हे और उसके भाई सुरेश की हत्या की गहन जांच होनी है।

टीम नन्हे और सुरेश यादव के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके और हकीकत सामने लाई जा सके। डांच एजेंसी को गोलियों वाली बेल्ट समेत कुछ अहम चीजें बरामद की हैं। सीबीआई ने डीएसपी की गायब रिवॉल्वर भी हासिल कर ली है। जांच ऐजेंसी के बयान ने बाहुबली नेता रधुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को बड़ी राहत दी है, लेकिन एजेंसी अभी तक अपने अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अंतिम रिजल्ट आने के बाद ही टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को सैंपेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+