बीमारियों से जूझ रहे 300 मरीजों को डॉक्टर ने दी मौत

इस बात का खुलासा हाल ही में तब हुआ जब इवैंगलिकल अस्पताल में डा. वर्जीनियां डिसूजा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू की और करीब 7 हत्याओं में पुख्ता सबूत मिलते ही इस डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ में डा. ने अपना जुर्म कबूला और कहा कि आईसीयू में कई-कई दिन तक ऐसे मरीज भर्ती थे, जिनकी बीमारियों का इलाज बेहद मुश्किल था और बाहर के वॉर्ड में मरीजों की लंबी कतार देखना मुझे पसंद नहीं था, लिहाजा मैंने आईसीयू में पड़े मरीजों को मसल्स को कड़क करने वाली दवाएं दीं, ऑक्सिजन सप्लाई रोकने का काम किया या फिर ऐसी दवाएं दीं, जो रिएक्शन कर सकती थीं। ऐसे में मरीज को एक्सपिक्सिया नामक बीमारी हो जाती और वे मर जाते।
इस खतरनाक डॉक्टर के खिलाफ सबूत मिलने के बाद जब रिकॉर्ड खंगाले गये तो पाया गया कि 300 मरीजों की मौत इसी बीमार से हुई है। फिलहाल डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और कोर्ट इस पर जल्द ही फैसला लेगा कि डॉक्टर को क्या सजा दी जाये। इस प्रकार यह डॉक्टर दुनिया की सबसे बड़ी किलर डॉक्टर बन गई है। इससे पहले इंग्लैंड के डॉक्टर शिपमैन का नाम जाना जाता था, जिसने अपरे चिकित्सीय करियर में 215 जानें लीं।












Click it and Unblock the Notifications