बसपा नेता के हत्यारों की पहचान हुई, गिरफ्तारी नहीं

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने दोनों हत्यारों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कोडा कार बरामद कर ली है। इसे गुरुवार को बाहरी दिल्ली से बरामद किया गया।" उन्होंने बताया कि कार के मालिक राकेश को हिरासत में ले लिया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार "पूछताछ के दौरान राकेश ने कहा कि उसने सुनील से कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये लिए थे। राकेश ने सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाने वाले दोनों अपराधियों की पहचान भी की। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।"
ज्ञात हो कि 2009 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली से सबसे धनी प्रत्याशी रहे भारद्वाज की हत्या 26 मार्च को सुबह नौ बजे के करीब रजोकरी में उनके फार्महाउस में कर दी गई थी। जिस समय हत्यारे मौके पर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, उस दौरान सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद हो गई थीं। पुलिस ने हत्या के मामले में बसपा नेता की पत्नी व परिवार के अन्य कुछ सदस्यों को थाने बुलाया था, फिर छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications