चेन्नई आईपीएल मैचों में ना खेलें श्रीलंकाई क्रिकेटर: जयललिता

जयललिता ने अपनी चिट्ठी में साफ लिखा है कि यदि खिलाड़ी, अंपायर या फिर कोई भी सपोर्ट स्टाफ तक श्रीलंका का होगा तब तमिलनाडु चेन्नई में आईपीएल मैच नहीं होने देगी। उन्होंने साफ कह दिया है कि श्रीलंका के खिलाफ पनप रहे क्रोध का परिणाम कुछ भी हो सकता है और श्रीलंकाई खिलाडि़यों के साथ आईपीएल के मैचों से राज्य में स्थिति और खराब होगी।
आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला का कहना है कि श्रीलंकाई खिलाडि़यों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी मैच निश्चित समय और तारीख पर ही होंगे। उल्लेखनीय है कि कुल 16 श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 6 में भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका में तमिलों के मानवाधिकार के मुद्दे पर तमिलनाडु में तमाम युवा संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications