कश्मीर में एक बार फिर आंतकियों ने किया पुलिस पर हमला, 1 की मौत

सोपोर कस्बे में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर उस वक्त हमला किया जब वो लोग इकबाल मार्केट में लगे जाम को ब्हटा रहे थे। पुलिस की गाड़ी का रास्ता साफ करने कोे लिए जैसे ही कांस्टबल नीचे उतरा घात लगाए आंतकियों नने इसके उपर गोली चला दी। गोली के चलते ही वहां भगदड़ मच गया। इसी भगदड़ का फायदा उठाकर आंतकी पुलिस की हथियार लूटकर वहां से फरार हो गए।
इस हमले में एक बुजुर्ग नागरिक की मौत हो गई है, जबकि एक पुलिस का जवान जख्मी हो गया है। सोपोर पुलिस के एसपी इम्तियाज हुसैन ने बताया कि आतंकियों की फायरिंग से सिपाही किशोर कुमार और एक बुजुर्ग नागरिक को गोली लगी, बाद में अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में बीएसएफ के रक्षा दल पर हमला किया था। जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी। श्रीनगर में आतंकवादी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। और आए दिन इस तरह के हमले करके दशतगर्दी फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications