तालिबान की धमकी के बावजूद पाकिस्तान लौटे परवेज मुशर्रफ

pervez musharraf
कराची। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ करीब चार साल के बाद अपने देश लौटे है। स्व निर्वासन के बाद परेवनज मुशर्रफ आज विमान से पाकिस्तान पहुंचे है। तमाम धमकियों के बावजूद आज मुशर्रफ जनसभा को संबोधित करेगे। 69 साल के मुशर्रफ ने पहले ही ऐलान किया था कि वह रविवार दोपहर एक बजे कराची पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि सुरक्षा वजहों से जनसभा की इजाजत न मिलने के बावजूद वह लोगों को संबोधित करेंगे। दुबई से कराची के लिए रवाना होने से पहले मुशर्रफ ने ट्विटर पर कहा, 'मैं आज दिन में एक बजे कराची पहुंचूंगा और शाम पांच बजे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करूंगा।'

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को तालिबान ने जान से मारने की धमकी दी है। आंतकी संगठन तारिक-ए-तालिबान ने मुशर्रफ को धमकी दी है कि अगर वो देश लैटेगे तो उनकी हत्या कर दी जाएंगी। इन धमकियों के बावजूद मुशर्रफ मई में होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। मुशर्रफ की वतन वापसी के मौके पर कराची एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। आज शाम तकरीबन 5:30 बजे मुशर्रफ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

11 मई को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले है । मुशर्रफ ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में खड़े होने के लिए किसी भी खतरे का सामना करने को तैयार हैं। मुशर्रफ ने अपने पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था, मैंने जैसा कहा था, उसी के अनुसार घर जा रहा हूं। मैं किसी चीज से डरता नहीं हूं। फिर चाहे यह आतंकवादियों की ओर से हत्या की धमकी हो या पहुंचने पर गिरफ्तारी की बात। उन्होंने तालिबान की धमकी का जबाव देते हुए कहा था कि मैं एक कमांडर हूं मुझे किसी से डर नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+