मुलायम के आदमी बेनी वर्मा को दिखायेंगे झंडे, पोतेंगे कालिख
लखनऊ (ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा सपा सप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दिए गए बयान पर विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को विधानसभा के सामने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंका और चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश हो या देश, किसीभी जगह बेनी की सार्वजनिक सभाओं में काले झंडे दिखाएंगे और उनके मुंह पर कालिख भी पोतने का काम करेंगे।
गौरतलब है कि बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला था और कहा था कि मुलायम सिंह ना सिर्फ गुंडा हैं बल्कि उसके रिश्ते आतंकवादियों से हैं। इसी से नाराज सपा समर्थकों ने गुरूवार को राम मनोहर लोहिया युवा कल्याण संस्थान के अध्यक्ष एवं सपा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंका और मर्दाबाद के नारे लगाए।

श्री सिंह ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार सपा के समर्थन पर टिकी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मंत्री सपा सुप्रीमो के खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं। सपा नेता ने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश हो या देशी किसी भी स्थान पर बेनी प्रसाद वर्मा की सार्वजनिक सभाओं में काले झंडे दिखाए जाएंगे और कालिख पोती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications