अलीगढ़: सड़क पर दौड़ी मौत, 5 बहनों सहित 8 बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अलीगढ़ शहर के क्वारसी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी की है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में अकरम, इमरान, कौसर, शबाना, खुशबू, जरीना, सुहैल और हजरा की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से मौके से फरार हुए ट्रक चालक और क्लिनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद देरी से राहत कार्य शुरु होने पर गांव वाले गुस्सा गये और सड़क जामकर हंगामा शुरु कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को गांव वालों ने खदेड़ दिया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल के मौके पर पहुंचने पर राहत कार्य शुरू किया जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications