1 साल पूरे होने पर नींद से जागे अखिलेश, कहा बस अब और नहीं

akhilesh yadav
लखनऊ। यूपी में सपा के सरकार का एक साल पूरा होते ही अखबारों और चैनलों ने अखिलेश सरकार की खामियां गिनानी शुरु कर दी। अखिलेश ने भी इस पर चिंता जताई और तमाम उपलब्धियों के बीच कानून व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए अखिलेश ने कहाकि अब सरकार इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। जो भी कानून व्यवस्था खराब करने का काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, भले ही वह कोई भी हो।

जो अधिकारी कानून व्यवस्था को संभालने में खरे नहीं उतरेंगे, उनको भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अधिकारियों और सरकारी मुलाजिमों को सुधरने की चेतावनी देते हुए अखिलेश ने कहा कि जो अधिकारी इमानदारी के साथ अपना काम करेंगे उन्हें आगे लाया जाएगा और जो भी खराब अफसर होंगे उन्हें धक्का मारकर पीछे किया जाएगा।

अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश के माथे पर भले ही चिंता की लकीर साफ तौर पर झलक रही हो लेकिन लोगों के सामने सपा सरकार के खाते में गिरी तमाम उपलब्धियों को गिनाने से वो अपने आप को रोक नहीं पाए । अखिलेश कहा कि यूपी की जनता का विश्बवास हमारी सरकार में बढ़ा है। पिछली बीएसपी सरकार के योजनाओं के कारण जो प्रदेश विकास से कोसों दूर हो गया था अब धीरे-धीरे विकास कर रहा है।

कानून व्यवस्था के मामले पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि सरकार इस बात को मानती है कि हमारी कितनी ही उपलब्धियां क्यों न हों, एक घटना उन सबको पीछे कर देती है। कानून व्यवस्था खराब होने का सबसे ज्यादा असर सरकार पर ही पड़ता है। खुशहाली और विकास रुकता है। लेकिन अब सपा सरकार राज्य मे कानून को सख्त बनानेन में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+