आपसी सहमति से हल निकाले इटली-भारत: ईयू

उनहें लगता है कि आपसी बातचीत के जरिए इस समस्या का सामाधान ढूंढा जा सकता है। इटली के नौसैनिकों मैसिमिलानो लाटोरे और सैलवाटोरे जिरोने ने केरल में दो भरतीय मधुआरों की हत्या कर दी थी। इटली के इन दोनों नौसैनिकों पर इसी मामले में यहां हत्या का मुकदमा चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन दोनों आम चुनाव में मतदान के लिए इटली जाने की अनुमति दी गई थी। मतदान के बाद दोनों को वापस भारत लौटना था। लेकिन इटली ने दोनों को भारत भेजने से इंकार कर दिया है।
इस मसले को भारत सरकार ने गंभीरता से लेते हुए अपने राजदूत को रोम न जाने के निर्देश दिए हैं और इससे यह संकेत मिल रहा है कि दोनों देशों के बीच राजदूत स्तर का सम्बंध नहीं होगा। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने इटली के राजूदत डेनियल मेनसिनी को देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications