संकट में फंस गए हैं इतालवी राजदूत : थरूर

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने भारत से जाने के बाद दोनों समुद्री सुरक्षाकर्मियों ने जिस तरह का आचरण अपनाया उसकी निंदा की।
थरूर ने कहा, "दोनों के लौटने की प्रतीक्षा करने के लिए हमारे पास 22 मार्च तक का समय है। यदि उसके बाद भी वे नहीं लौटते हैं तो इतालवी राजदूत की स्थिति विकट हो जाएगी, क्योंकि उन्होंने ही सर्वोच्च न्यायालय में दोनों के लौटने का वचन दिया है।"
उन्होंने मीडिया से कहा, "निश्चित रूप से तब यह एक गंभीर मुद्दा हो जाएगा और इसका कानूनी, नैतिक और कूटनीति पहलू होगा।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी जानकारी में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं उपजी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications