आखिरकार मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने रक्त के नमूने दिये

चंडीगढ़। आखिरकार तमाम ना-नुकुर के बाद ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह को हरियाणा पुलिस को मंगलवार को ब्‍लड सैंपल देना ही पड़ा। अब हरियाणा पुलिस आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सैंपल देगी। मालूम हो कि इससे पहले विजेंदर सिंह ने ब्लड टेस्ट और अपने बाल के नमूने देने से मना कर दिया था।

तो वहीं विजेंदर सिंह से कोच ने दावा किया है कि विजेंदर सिंह कभी भी ड्र्गस जैसे मामलों में शामिल नहीं हो सकता है। वो पूरी तरह से निर्दोष हैं, उसे बदनाम किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने मोहाली के जिरकपुर कस्बे से एक एनआरआई अनूप सिंह कोहली के घर में छापा मार कर 130 करोड़ के ड्रग्स को बरामद किया है।

Vijender Singh
एनआरआई के घर के सामने से विजेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना के नाम की कार मिली है इसलिए बॉक्सर शक के घेरे में हैं। बॉक्सर का कहना है कि उसकी पत्नी की गाड़ी उनका मित्र राम सिंह ले गया था।

राम सिंह से कई बार पूछताछ हो चुकी है। पंजाब पुलिस औऱ हरियाणा पुलिस दोनों ही इस मामले की तफ्तीश कर रही हैं। राम सिंह ने ही कहा है कि वो और विजेन्द्र कुमार कई बार ड्रग्स का सेवन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+